Search

 
 
 

मंत्री ने किया मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस में पुलिस पोस्ट का उद्घाटन

 
Palamu: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पलामू की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं. आज मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पलामू में मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस में पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया. मौके पर एसपी रीशमा रमेशन समेत अस्पताल प्रशासन के लोग मौजूद थे. दरअसल लगातार अस्पताल में ओपीडी में मरीजों द्वारा हंगामा किए जाने और बिचौलियों के हावी होने की शिकायत मिलने पर मंत्री ने भी कई बार अस्पताल का निरीक्षण किया था. इस दौरान चिकित्सकों की मांग थी कि अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं और पुलिस पोस्ट होने से पोस्टमार्टम करने में सहूलियत मिलेगी. मौके पर मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में कोई समझौता करने के मूड में नहीं है. इसलिए व्यवस्था में सुधार होनी चाहिए. इतना ही नहीं मंत्री ने बालाजी आउटसोर्सिंग पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस कंपनी द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है. वहीं मौके पर एसपी ने कहा कि यहां पुलिस पोस्ट खुल जाने से सभी तरह की सहूलियत होगी, जो कैजुअल्टी होते हैं उससे पोस्टमार्टम के लिए भी परेशानी नहीं होगी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां कम होंगी. मौके पर एसपी रीष्मा रमेशन, डीडीसी सब्बीर अहमद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक, प्रिंसिपल डॉ. पी एन महतो, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अनिल सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-takes-a-harsh-stance-says-governments-have-enough-money-for-freebies-but-not-to-pay-salaries-and-pensions-to-judges/">सुप्रीम

कोर्ट के तेवर तल्ख, कहा, सरकारों के पास freebies के लिए पर्याप्त पैसे, पर जजों को सैलरी-पेंशन देने के लिए नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही