Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंत्री ने किया उद्घाटन

जिले के स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया.
Advertisement
Advertisement
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले के स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया. इस टूर्नामेंट को नवजीवन नर्सिंग होम ने स्पांसर किया है.

Uploaded Image

बैडमिंटन में हाथ आजमाने मंत्री

मुख्य अतिथि खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बच्चों से बातचीत में उन्हें प्रतिस्पर्धा में अनुशासन और कड़ी मेहनत का महत्व बताया तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया. 

Uploaded Image

प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करते मंत्री

उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल में अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास से ही सफलता मिलती है, इसलिए वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी समय दें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और ईमानदारी व खेल भावना के साथ भाग लेकर जिले का नाम रोशन करें.

Uploaded Image

मंच पर उपस्थित अतिथिगण

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, समर्पण और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विजयी होने की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देते हैं और जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करते हैं.

 

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 250 खिलाड़ी हिस्सा लें रहे हैं और तीन दिनों तक मुकाबले जारी रहेंगे. आयोजन समिति के पप्पू कुमार, रोहित श्रीवास्तव, विकास कुमार और अन्य सदस्यों तथा स्वयंसेवकों का सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा.

 

उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, वन पदाधिकारी मनीष तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, महापौर प्रमिला मेहरा के साथ नवजीवन नर्सिंग होम की निदेशक डॉ. स्वाति बगड़िया, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सचिव नागेंद्र कुमार, सुनील मोदी और झामुमो के नगर मंत्री रॉकी सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही