Latehar : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रविवार को शहर के वार्ड नंबर एक के करकट मुहल्ले में उन्नति मार्बल एंड टाइल्स नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया. इससे पहले प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विजय प्रसाद सोनी, दौलत सोनी व अमित सोनी ने मंत्री श्री ठाकुर का स्वागत किया. मौके पर उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही दुकानदार का लक्ष्य होना चाहिए. दौलत सोनी ने कहा कि प्रतिष्ठान में वरमोरा एवं अन्य कंपनी का टाइल्स व ग्रेनाइट उचित मूल्य पर उपलब्ध है. मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, मोती सोनी, वासुदेव यादव, मेघनाथ प्रसाद, अक्षय प्रसाद, विशाल कुमार, देवाशीष प्रसाद, कृष्णा प्रसाद सोनी, अनिल सोनी, दीपक सोनी व आकाश सोनी समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/three-people-of-the-same-family-were-bitten-by-a-snake-mother-and-daughter-died-son-in-serious-condition/">एक
ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर [wpse_comments_template]
ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर [wpse_comments_template]
Leave a Comment