Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: भागाबांध पावर ग्रिड का मंत्री ने किया निरीक्षण, 8 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को नारायणपुर प्रखंड स्थित भागाबांध विद्युत ग्रिड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रिड निर्माण कार्य और तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamtara: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को नारायणपुर प्रखंड स्थित भागाबांध विद्युत ग्रिड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रिड निर्माण कार्य और तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भागाबांध पहुंचकर इस विद्युत ग्रिड का विधिवत लोकार्पण करेंगे.

Uploaded Image

निरीक्षण के मौके पर जीएम ट्रांसमिशन सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. मंत्री ने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए 8 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा और 4 अन्य युवाओं की भी शीघ्र नियुक्ति का भरोसा दिलाया.नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला.

Uploaded Image

इरफान अंसारी ने कहा कि भागाबांध के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस ग्रिड के शुरू होने से नारायणपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी. इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लघु उद्योग और छोटे व्यवसायों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी.

 

मंत्री ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने का अवसर मिला है. उनके अनुसार रोजगार देना केवल नौकरी देना नहीं, बल्कि एक परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

 

इरफान अंसारी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों भागाबांध ग्रिड का लोकार्पण पूरे क्षेत्र के विकास का नया अध्याय साबित होगा. वहीं, ग्रामीणों ने भी कहा कि वर्षों से जिस ग्रिड की मांग की जा रही थी, उसे साकार करने में मंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. क्षेत्रवासियों ने इसे नारायणपुर और भागाबांध के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही