Search

बाबूलाल मरांडी को मंत्री इरफान अंसारी की चुनौती, चार दिन में प्रमाण दें या माफी मांगें, वरना होगी FIR

Ranchi :  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने मरांडी के आरोपों को आधारहीन करार देते हुए उन्हें साबित करने की एक सप्ताह की मोहलत दी थी, जिसमे अब केवल चार दिन शेष बचे हैं.

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बिना किसी तथ्य के उल्टा-पुल्टा बोल रहे हैं. उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंनेचुनौती दी कि यदि बाबूलाल मरांडी के पास एम्बुलेंस घोटाला या विभाग में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार होने के प्रमाण है, तो उसे पेश करें.

 

मंत्री ने कहा, मैं बहुत जिद्दी हूं, मैं आपको छोड़ूंगा नहीं. यदि आप चार दिनों में प्रमाणित नहीं करेंगे, तो मैं निश्चित रूप से आप पर एफआईआर करूंगा. आपके पास दूसरा विकल्प केवल सरेआम माफी मांगने का है.

 

दवाओं की बर्बादी के आरोपों पर अंसारी ने तर्क दिया कि आपदा या बीमारी के समय विशेष दवाएं खरीदी जाती हैं. बीमारी खत्म होने के बाद जो दवाएं बच जाती हैं, उन्हें घोटाला कहना गलत है.

 

इसके अलावा, उन्होंने क्लर्क श्रीवास्तव का बचाव करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं.बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें पद से नहीं हटाया जाएगा.मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा, जामतारा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज जैसे जिलों में मेडिकल कॉलेज दिए जा रहे हैं.

 

अंसारी ने कहा कि मेडिकल सीटों को 100 से बढ़ाकर 200 किया गया है ताकि डॉक्टरों की कमी दूर हो सके. सदर अस्पतालों में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.108 एम्बुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए रांची और दुमका में दो कॉल सेंटर खोले जाएंगे, जिससे 15 मिनट के भीतर एम्बुलेंस उपलब्ध होगी.

 

डॉ. अंसारी ने भाजपा के आईटी सेल पर भी निशाना साधा और कहा कि वे उनकी छवि खराब करने के लिए ग्राफिक्स और गलत फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि वह राज्य में कमाने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए आए हैं.

 

उन्होंने  कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ईमानदारी से काम कर रही है. उन्होंने तंज कसते हुए बाबूलाल मरांडी को दूरबीन भेजने की बात कही ताकि वे ठीक से जांच कर सकें कि घोटाला कहां हुआ है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//