Search

 
 
 

गढ़वा: मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, पीड़ित परिजनों से मिले

 
Garhwa: पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे. अन्नराज डैम पर पहुंचकर मंत्री ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया. उन्होंने मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम से तलाशी अभियान की जानकारी ली. साथ ही मंत्री ने तलाशी अभियान को और तेज करने के निर्देश दिया. इस दौरान मंत्री ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली. साथ ही बोट संचालकों को सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया. मंत्री ने डैम में बोटिंग के लिए पहुंचने वाले सभी लोगों से सावधानी बरतने, बगैर लाइफ जैकेट के बोटिंग नहीं करने की अपील की. ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव निवासी पिंटू कुमार अपने दोस्तों के साथ अन्नराज डैम में बोटिंग करने गया था. बोटिंग के दौरान वह अन्नराज डैम में डूब गया. दो दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका. एनडीआरएफ़ की टीम डैम में लगातार पिंटू की तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-pm-modi-reached-washim-offered-prayers-at-jagadamba-mata-temple-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-thousands-of-crores/">महाराष्ट्र

:  पीएम मोदी ने वाशिम पहुंचे, जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही