Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इलाजरत डॉ अंचल कुमार से मिले मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Ranchi: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को मेडिका अस्पताल में इलाजरत रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विषेषज्ञ डॉ अंचल कुमार से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. ठाकुर ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि चिकित्सकों के साथ भी इस तरह के अमानवीय कृत्य हो सकते हैं, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. उनकी पूरी संवेदना डॉ अंचल कुमार के साथ है. बताते चलें कि गुलमोहर अस्पताल के संचालक और प्रसिद्ध हडडी रोग विषेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर उनके घर पर ही सोमवार की सुबह जानलेवा हमला हुआ था. मंत्री ने डॉ अंचल का इलाज कर रहे चिकित्सक से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही उनके समुचित इलाज और देखभाल का निर्देष दिया. मंत्री ने डॉ अंचल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-27-feb-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।27 FEB।।रामगढ़ उपचुनाव में बंपर वोटिंग।।सिसोदिया की गिरफ्तारी निराशाजनक-हेमंत।।लूटने के लिए अफसरों की पोस्टिंग-बाबूलाल।।सिसोदिया को 4 मार्च तक CBI रिमांड।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही