: व्यापारियों ने मंडी टैक्स के विरोध में कृषि मंत्री का पुतला फूंका
योजनाओं का लें लाभ- मिथिलेश ठाकुर
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि योजनाओं का लाभ देने एवं लेने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. समाज के अग्रिम पंक्ति के लोग आगे आयें और सरकारी योजनाओं को बताने एवं लाभ लेने के लिए जन जागरूकता फैलाएं. आम लोग सरकार के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चलें और सरकार की योजना की जानकारी और लाभ लें. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने ऐसी- ऐसी योजनाएं लागू की है, जिसका सीधा लाभ आमजनों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का विकास एवं प्रचार-प्रसार झारखंड के साथ-साथ आसपास के राज्यों में भी होगा. इसकी भव्यता निरंतर बढ़ती जाएगी. उन्होंने मेला आयोजन कि बेहतर तैयारी एवं सफलता के लिए पलामू जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसकी व्यापार तैयारी में पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही है.प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं : उपायुक्त
वहीं उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला की भव्यता आगामी वर्ष में और बढ़ेगी. राजकीय मेला घोषित होने के बाद पहली बार यह आयोजन हो रहा है. आगामी वर्ष में राज्यभर में इसका प्रचार- प्रसार होगा. उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन हर घर के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है. सुदूरवर्ती गांवों में रह रहे आदिम जनजाति परिवारों तक प्रशासन पहुंचकर योजनाओं का लाभ दे रहा है.मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, गढ़वा जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष, पलामू जिला विससूत्री उपाध्यक्ष, खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषभ गर्ग, अंचल अधिकारी झुनू मिश्रा के अलावा अन्य सरकारी पदाधिकारी-कर्मी, समाजसेवी राजेंद्र कुमार सिन्हा, तनवीर आलम सहित राजा मेदिनीराय स्मृति न्यास सह मेला समिति के त्रिपुरारी सिंह, रामेश्वर सिंह चेरो, जेपी मिंज, भरदुल सिंह चेरो, हृदया सिंह, निर्मल सिंह, प्रमोद सिंह, उमेश सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, सुनील उरांव, सुरेंद्र सिंह, प्रताप तिर्की, विपिन सिंह, लक्ष्मण सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. दूसरी खबरमनरेगा नियमों में उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज
पांकी व पिपराटांड़ थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पलामू जिले में संचालित मनरेगा योजनाओं में मनरेगा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कड़ा रूख अपनाया है. जिले में मनरेगा योजनाओं में अनियमितता बरतने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पांकी प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में जेसीबी से खुदाई होने का मामला प्रकाश में आते ही उपायुक्त ने पांकी बीडीओ को संबंधितों पर कार्रवाई करने को कहा है. इसके बाद पांकी बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने पिपराटांड़ थाने में मनरेगा वेंडर निरंजन कुमार सिंह व अन्य पांच लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दरअसल जिले के एक दैनिक अखबार में "मनरेगा योजनाओं में नियमों का उल्लंघन, जेसीबी से हो रही खुदाई" नामक शीर्षक से खबर छपी थी जिसका उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sdo-clarified-after-food-safety-officer-was-caught-taking-bribe/">धनबाद:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के घूस लेते पकड़े जाने पर एसडीओ ने दी सफाई
इन पर प्राथमिकी दर्ज
सूड़ी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, मेट व अज्ञात जेसीबी ट्रैक्टर चालक और मालिक पर भी एफआईआर दर्ज हुई है. इसी तरह पांकी के सूड़ी पंचायत अंतर्गत नहर पुल से गोगाड सिवाना तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण योजना में जेसीबी से निर्माण कराये जाने का मामला उपायुक्त के संज्ञान में आया. उपायुक्त ने बीडीओ से पूरे मामले की जांच करवायी जिसमें जेसीबी से निर्माण कराये जाने की पुष्टि हुई. जिसके बाद सूड़ी पंचायत के मुखिया समेत अन्य आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. तीसरी खबरसंकुल साधन सेवी को बीआरसी ने दी विदाई
alt="" width="600" height="300" /> प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़वा में सीआरसी सोह के सेवानिवृत्त संकुल साधन सेवी अनुपमा सिन्हा का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. पूरी बीआरसी टीम की ओर से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रम्भा चौबे की उपस्थिति में विदाई दी गई. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एडमन कच्छप, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, प्रखंड साधन सेवी, लेखापाल एमआईएस, कोऑर्डिनेटर कंप्यूटर ऑपरेटर, आदेशपाल सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment