Patna : राजद नेता तेजस्वी यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हालिया बयान पर बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुसलमानों की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका `एमवाई` (मुस्लिम-यादव) समीकरण टूट रहा है. मंत्री ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या तेजस्वी यादव ने पूरे मुसलमानों का ठेका ले रखा है? कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका मुस्लिम-यादव समीकरण टूट रहा है और यादव समाज का वोट एनडीए को मिल रहा है.
तेजस्वी-लालू चाहते हैं कि बिहार में दंगे भड़के
मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को इस बात की चिंता है कि प्रदेश में दंगा क्यों नहीं हो रहा है. तेजस्वी यादव चाहते हैं कि बिहार में दंगा हो, यही वजह है कि उनके पेट में दर्द हो रहा है. वह इसलिए चाहते हैं कि दंगे भड़कें, क्योंकि ऐसा होने पर वह मुसलमानों का वोट अपने पक्ष में कर पायेंगे. तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी साजिश कर रही है, ताकि बिहार में दंगे भड़काने का कोई अवसर मिले. नीरज सिंह बबलू ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी अक्सर अपने बयानों से पलट जाते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने जो आरोप लगाये थे, अब खुद उन्हें स्वीकार करना पड़ा है कि गलती हो गयी थी. एनडीए की बेहतर स्थिति को देखकर बैचेन हैं लालू-तेजस्वी
बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि कोई दंगा भड़काने की कोशिश करेगा, तो उसे जेल भेजा जायेगा. नीरज सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए मजबूत है और 2025 में बड़ी बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है. एनडीए की बेहतर स्थिति को देखकर तेजस्वी यादव और लालू यादव बेचैन नजर आ रहे हैं. वे परेशान हैं, और यही वजह है कि ऐसे बेतुके बयान दे रहे हैं. मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे : तेजस्वी
बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर कोई हमारे मुस्लिम भाइयों पर बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा, तो आरजेडी और तेजस्वी यादव चुप नहीं बैठेंगे. हम पूरी ताकत से जवाब देंगे. न्होंने कहा था कि मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे. यादव ने कहा था कि भारत की आजादी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी के बलिदानों से हासिल हुई है. उन्होंने बिहार के लोगों से नफरत और विभाजन का शिकार न होने की अपील की थी. उ
Leave a Comment