Search

 
 
 

Ramgarh News: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका

भारत के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे यहां इन्होंने माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: भारत के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ मंगलवार को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे. यहां उन्होंने मत्था और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा के नेतृत्व में मंत्री संजय सेठ को 1984 के दंगे में हुए नुकसान की जानकारी दी गई. कहा कि अब तक रामगढ़ के 1984 दंगा में जो नुकसान हुआ था उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी बातों से अवगत हुए.

Uploaded Image

रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मोमेंटो एवं सरोपा देकर सम्मानित किया गया. साथ आए एडिशनल सेक्रेटरी श्रीमती दीप्ति मोहिल चावला, जे एस सत्यजीत मोहंती CSD GM श्री सतेंद्र सिंह एयर मार्शल एसके सिंह समेत सभी को सिरोपा देकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, सचिव हरदीप सिंह, गुरु नानक स्कूल के चेयरमैन हरपाल सिंह अरोड़ा, कुलजीत  सिंह कालरा जगजीत सिंह सोनी जोगिंदर सिंह जग्गी पप्पू जस्सल रविंदर सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, यश छाबड़ा शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही