Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रातू रोड में की पदयात्रा

रातू रोड में पीएम का होगा ऐतिहासिक स्वागत,  शाम चार बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा पीएम का रोड शो   Ranchi :  10 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रातू रोड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे. इसको देखते हुए शनिवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक पदयात्रा कर लोगों से प्रधानमंत्री  का भव्य स्वागत करने को कहा.  संजय सेठ ने कहा कि पीएम का विशेष स्नेह झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है.    संजय सेठ ने बताया कि शाम 4:00 बजे से ओटीसी ग्राउंड से रोड शो शुरू होगा और पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट, रातू रोड चौक पर समाप्त होगा. प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची के आसपास के क्षेत्र से 20 हजार से अधिक बाइक सवार रांची आयेंगेय

हेहल, पंडरा और आईटीआई के समीप  पार्किंग की व्यवस्था 

बाहर से रांची आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और आईटीआई के समीप की गयी है.  इसके अतिरिक्त पारंपरिक छऊ नृत्य के माध्यम से कलाकार प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. 501 ब्राह्मण शंख घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प को अपना आशीर्वाद देंगे.  अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा.  सिख समाज भी पीएम के अभूतपूर्व स्वागत को तैयार है. पूरे रातू रोड के विभिन्न स्थानों पर ढोल ताशा परंपरागत यंत्र वादन सहित भजन सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके स्वागत में किये जायेंगे. पूरे रातू रोड के लोगों में उत्साह है.

घरों को सजा रहे रातू रोड के निवासी

सेठ ने कहा कि रातू रोड के नागरिक स्वतः अपने घरों को सजा रहे हैं. महिलाओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई जा रही है. कई स्थानों पर प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था हो रही है. रक्षा राज्य मंत्री ने रांची सहित रातू रोड के नागरिकों से यह आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री के स्मृति में यह रोड शो और उनका अभिनंदन ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी कार्य करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही