Search

 
 
 

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ 30 को दुमका में, भाजपा संगठन चुनाव पर करेंगे मंथन

 
Dumka : दुमका जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर गहमागहमी है. मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी लगभग पूरी कर ली गई है. प्रदेश नेतृत्व को चयनित तीन नाम भेजे जाएंगे. दुमका पहुंचे जिला चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी भाजपा संगठन को मजबूत करने की मुहिम चल रही है. इसी सिलसिले में रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ बतौर पर्यवेक्षक 30 मार्च को दुमका आएंगे और संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे. उनके मार्गदर्शन में भाजपा की सांगठनिक मजबूती को और अधिक धार दी जायेगी. जिला चुनाव अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम तय किये जायेंगे, जिसमें महिला का नाम अनिवार्य रूप से शामिल होगा. मंडल स्तर पर चयनित नामों को प्रदेश संगठन को भेजा जायेगा. प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी. पार्टी ने तय किया है कि 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऊर्जावान युवाओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद,सह चुनाव अधिकारी बबलू मंडल एवं जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/the-outbreak-of-brain-malaria-is-increasing-in-sahibganj-district-children-are-dying-babulal/">साहिबगंज

जिले में बढ़ रहा ब्रेन मलेरिया का प्रकोप , बच्चों की जान जा रहीः बाबूलाल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही