Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट 2023 को शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया अमृतकाल का बजट

Koderma :  वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का आम बजट बहुत खास है. अमृतकाल का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था और देश के लोगों के जीवन में अमृत भरनेवाला है. यह बजट इस मायने में भी खास है कि आम चुनाव से पहले के वित्तीय वर्ष का बजट होने के बावजूद कोई इसे लोकलुभावन नहीं कह सकता है. इस बजट में अबतक प्रचलित परिपाटी के मुताबिक चुनाव की चिंता नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, वैश्विक आर्थिक महाशक्ति भारत के निर्माण का चिंतन है. यह बातें केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कही. उन्होंने कहा कि सप्तर्षि की संकल्पना पर आधारित इस बजट में 7 प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं. इसे भी पढ़ें:नोवामुंडी">https://lagatar.in/ghatshila-sushil-sardar-a-youth-who-went-to-work-from-jhaprishol-to-hyderabad-is-missing/">नोवामुंडी

: 7 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने सेल के जेनरल ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

7 प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं- अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि समावेशी विकास, अंतिम छोर तक पहुंचना, अवसंरचना और निवेश, युवा शक्ति, अमृत काल,क्षमता उभारना, वित्तीय क्षेत्र और हरित विकास पर जोर दिया जा रहा है. जहां तक कृषि क्षेत्र का प्रश्न है, बजट में किसानों के लिए सुलभ, समावेशी और शिक्षाप्रद समाधान की व्यवस्था की गई है. कृषि गतिवर्धक कोष की स्थापना का प्रावधान है. ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिए एएनवी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई है. उच्च मूल्य की बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए पर्याप्त फंडिंग का प्रावधान किया गया है. पशुपालन, डेयरी कार्य और मत्स्यिकी क्षेत्र को 20 लाख करोड़ रुपए के ऋण आवंटन का प्रावधान है. भारत को मिलेट यानी मोटे अनाज का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए ``श्री-अन्न`` अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए आईआईएमआर हैदराबाद को सहायता दी जाएगी. ग्रामीण आबादी को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के अभियान को इस बजट में गति और अतिरिक्त आर्थिक समर्थन दिया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के बजट में 66% की वृद्धि की गयी है. मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुनू एवं चन्द्रशेखर जोशी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-about-68-percent-voting-till-5-pm/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनावः शाम 5 बजे तक 67.98 प्रतिशत वोटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही