Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने की आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा

Ranchi: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, अजय टम्टा शनिवार को सर्किट हाउस सर्कुलर रोड पहुंचे. वहां मंत्री ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के कार्यान्वयन के मूल्यांकन सम्बंधित बैठक में शामिल हुए. अजय टम्टा ने समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार के एवं जिले में किए गए नवाचारों की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की. साथ ही अलग-अलग इंटीकेटर्स पर गहन समीक्षा कर जिले में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने विशेष रूप से स्कूल के बुनियादी ढांचे में अंतराल को दूर करने एवं सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्रा द्वारा कोने-कोने से बड़े एग्जाम 12वीं पास करने के बाद निकाला है. इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेते हुए उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिये गए. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई जैसी उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य पेशेवरों की कमी को दूर करने व विद्युतीकरण, स्वच्छता और सड़क विकास में परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर देते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये.

मंत्री ने फूलों की खेती का निरीक्षण किया

मंत्री ने अपने दौरे के दौरान, ग्राम-हेसातू, पंचायत-गगरी, प्रखण्ड-ओरमांझी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फूलों की खेती का निरीक्षण किया. प्रगतिशील किसान शशि भूषण शरण के नेतृत्व में यह परियोजना पांच एकड़ में फैली हुई है और टिकाऊ कृषि और ग्रामीण आजीविका में जिले की प्रगति को प्रदर्शित करती है. उन्होंने प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी हितधारक रांची में परिवर्तनकारी विकास हासिल करने के लिए अपने योगदान को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें. मौके पर उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, राज्य मंत्री के निजी सचिव, निखिल सारस्वत (आईआरएस.) सहायक समाहर्त्ता सह सहायक दंडाधिकारी रांची, आदित्य पाण्डेय एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए, रांची, संजय कुमार भगत, अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रांची, जिला योजना पदाधिकारी, रांची, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची, जिला उद्यान पदाधिकारी, रांची, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची, जिला पशुपालन पदाधिकारी, रांची, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, रांची, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, रांची प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक रांची प्रतिनिधि, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पूर्वी रांची, अग्रणी जिला प्रबंधक, रांची, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पश्चिमी रांची, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, रांची, जिला कार्यकम प्रबंधक, जेएसएलपीएस, रांची, फेलो, पीपीआईए फेलो, जिला समन्वयक एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/if-the-country-is-safe-then-religion-is-also-safe-if-religion-is-safe-then-we-are-also-safe-yogi-adityanath/">

 देश सुरक्षित है तो धर्म भी सुरक्षित है. धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं :  योगी आदित्यनाथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही