Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोले मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस ने फाइजर वैक्सीन के लिए दबाव बनाया था, जयराम रमेश ने कहा, झूठ न बोलें

NewDelhi : केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद कांग्रेस ने विदेशी टीकों के लिए दबाव बनाया था. इसके बाद विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. चंद्रशेखर ने फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एल्बर्ट बोरला की दावोस में एक पत्रकार के साथ बातचीत का एक वीडियो टैग किया.   इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/fake-nsg-jawan-caught-in-pm-modis-program-army-ib-engaged-in-investigation/">प्रधानमंत्री

मोदी के कार्यक्रम में एनएसजी का फर्जी जवान पकड़ाया, सेना, IB जांच में जुटे

कांग्रेसी नेता देशी टीकों के लिए दबाव बनाते रहे

साथ ही ट्वीट किया कि दवा कंपनी ने क्षतिपूर्ति की शर्तों को स्वीकार करने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की. चंद्रशेखर ने कहा, और कांग्रेस के तीन नेताओं राहुल गांधी, पी चिदंबरम और जयराम रमेश कोविड के दौरान विदेशी टीकों के लिए दबाव बनाते रहे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-foreign-exchange-reserves-increased-to-572-billion-fca-also-increased-by-9-078-billion/">भारत

का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 572 बिलियन डॉलर पहुंचा, एफसीए भी 9.078 अरब डॉलर बढ़ा

जयराम रमेश ने ट्वीट कर चंद्रशेखर पर हमला बोला

इसके जवाब में जयराम रमेश ने ट्वीट कर चंद्रशेखर पर हमला बोला. कहा कि उन्हें अपनी महत्वाकांक्षा के कारण झूठ नहीं बोलना चाहिए. उन्होंने कहा, राजीव चंद्रशेखर जी, सोशल मीडिया का नियमन की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री के तौर पर आप मेरे और मेरे सहयोगी पी चिदंबरम के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए इसका घोर दुरुपयोग कर रहे हैं. रमेश ने कहा, हम इसे चुपचाप सहन नहीं करेंगे. मैं बताना चाहता हूं कि आप वास्तव में क्या हैं. क्या ट्विटर में आपको बेनकाब करने की हिम्मत है? [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही