Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री रामेश्वर उरांव ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, रथ मेला की तैयारियों का लिया जायजा

Ranchi : झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने रविवार को धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. साथ ही आगामी रथ मेला की तैयारियों की समीक्षा की. मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण दो तीन वर्षाें तक रथ मेले का भव्य आयोजन नहीं हो सका. लेकिन इस बार रथ मेला का पुरानी परंपरा और भव्यता के साथ आयोजन हो. इसे लेकर सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहयोग की जाएगी. डॉ. उरांव ने कहा कि रथ यात्रा का धार्मिक महत्व के साथ- साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी है. 20 जून को रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु आते हैं. इस दौरान उन्होंने रथ मेला की तैयारियों को लेकर हो रहे कार्याें का भी जायजा लिया. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

1974 में पहली बार रथ मेला में शामिल हुए थे मंत्री रामेश्वर उरांव 

मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि वह पहली बार 1974 में जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए थे. इसके बाद लगातार कई अवसरों एवं परिचितों के शादी-विवाह कार्यक्रम में यहां आने का मौका मिलता रहा. उन्होंने भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा से राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद मंत्री रामेश्वर उरांव ने रथयात्रा की तैयारी में लगे स्थानीय कारीगरों से भी मुलाकात की. रथ के साथ फोटो भी खिंचवाई. उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया एवं निर्माण हो रहे रथ के कार्यों पर भी संतोष जाहिर किया. इसके पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता ने विधिवत मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि एवं आरती की. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-dr-zishan-of-hazaribagh-honored-with-icon-award-in-mumbai/">गौरव

के पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही