Search

 
 
 

इचाक में मंत्री सत्यानंद भोक्ता का स्वागत

 
Hazaribag : हजारीबाग के इचाक में गुरुवार को झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता का स्वागत किया गया. उनका स्वागत  कांग्रेस पार्टी के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता के नेतृत्व में किया गया. मंत्री अंबेडकर नगर चौक में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा का अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. यहां इचाक बाजार से लेकर अंबेडकरनगर तक पदयात्रा कर रोड शो किया गया. स्वागत समारोह में इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साजिद अली खान, प्रोफेसर भागवत राम, कांग्रेसी नेता प्रोफेसर ब्रजकिशोर मेहता, मुखिया संघ के अध्यक्ष सतेंद्र मेहता, मुखिया भोला कुमार, अशोक प्रधान, पूर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता, ईश्वर ग्रुप मंडल के उपाध्यक्ष जागेश्वर यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम मंडल, उपाध्यक्ष मौलाना मुख्तार, मोहम्मद तहकीक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामेश्वर प्रसाद मेहता, मंडल अध्यक्ष बिहारी महतो, मंडल उपाध्यक्ष सीताराम मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज मेहता, सुनील मेहता, लालमोहन रविदास समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- धातु">https://lagatar.in/two-day-international-seminar-on-digital-hr-for-capacity-building-in-metals-mining-industry/">धातु

और खनन उद्योग में क्षमता निर्माण के लिए डिजिटल एचआर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही