Search

 
 
 

मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

 
कोकर में बिरसा मुंडा समाधि स्थल का दौरा, मंत्री ने दिया विकास का भरोसा Ranchi :  नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल का दौरा किया. उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को झारखंड वासियों की आस्था, सम्मान और गौरव का प्रतीक बताया और इसके समुचित विकास की बात कही. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके स्मृति स्थल को भव्य स्वरूप देना हमारी प्राथमिकता है. मंत्री ने समाधि स्थल की साफ-सफाई, रखरखाव और सौंदर्यीकरण की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस स्थल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और आकर्षक बनाया जाये, ताकि यहां आने वाले लोग आत्मीयता और गर्व का अनुभव करें. दौरे के दौरान रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी भी मंत्री के साथ मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-17-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही