Search

 
 
 

मंत्री सुदिव्य कुमार ने शहरों का आधुनिकीकरण कर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, आठ टीमों का गठन

प्रधान सचिव सुनील  कुमार ने कहा है कि किसी शहर के विकास का पैमाना उसकी आधारभूत संरचना होती है . इसलिए निकायों को अग्रणी बनाने,  शहरियों को सुविधा प्रदान करने और गतिशील यातायात के लिए बाईपास तथा रिंग रोड के निर्माण से संबंधित टीम को खाका बनाना है.
 

 Ranchi :  नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज्य के शहरों को आधुनिक बना कर आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने पथ निर्माण, जुडको और नगर विकास विभाग के विषेषज्ञ अभियंताओं को मिलाकर आठ टीमों का गठन किया है. इस संबंध में आदेश  जारी कर दिया गया है.

 

आदेश में कहा है कि राज्य में सतत शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना के विकास की मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसके तहत आठ टीमों का गठन कर दिया गया है. यह टीमें राज्य के शहरों का अलग अलग दौरा करेगी.

 

गठित टीमें सड़क सहित वर्तमान में उपलब्ध शहरी आधारभूत संरचनाओं को चिन्हित कर उसी के अनुरूप भविष्य के लिए सतत एवं स्थायी शहरी विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की संभावनाओं की तलाश करेंगी. 

 

टीमें क्या क्या करेंगी


•    विशेषज्ञ दल राज्य के निकायों का स्थल निरीक्षण कर शहरी विकास के लिए आधारभूत संरचना के लिए योजनाएं बनायेगी. 


•    टीम को शहर के समग्र विकास एवं आधुनिकीकरण की संभावनाओं का चिन्हितीकरण करना है. इसके तहत वर्तमान में उपलब्ध सड़कें  और भविष्य की नये सड़कों की आवश्यकता से संबंधित प्रस्ताव तैयार करना है.


•    टीम शहर के सौंदर्यीकरण एवं सुगम यातायात के लिए वर्तमान चौक चैराहों एवं गोलंबर के विकास से संबंधित रिपोर्ट बनायेगी.


•    टीम को निकायों में शहरी आधारभूत संरचना के विकास से संबद्ध एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, रोड ओवरब्रिज, रोड अंडर ब्रिज, सड़क   सुदृीढीकरण, फुटपाथ एवं पाथ वे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने की जवाबदेही दी गयी है.


•    आकर्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सड़क के किनारे हरियाली के  विकास का खाका भी तैयार करना है.  

 


 किसी शहर के विकास का पैमाना है आधारभूत संरचना :  सुनील कुमार

 


प्रधान सचिव सुनील  कुमार ने कहा है कि किसी शहर के विकास का पैमाना उसकी आधारभूत संरचना होती है . इसलिए निकायों को अग्रणी बनाने,  शहरियों को सुविधा प्रदान करने और गतिशील यातायात के लिए बाईपास तथा रिंग रोड के निर्माण से संबंधित टीम को खाका बनाना है.

 

साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अतिरिक्त आधरभूत  संरचना के विकास की भी संभवना तलाशने का निर्देश  दिया गया है. टीमें भविष्य के लिए शहरी उन्नयन एवं विकास का भी प्रस्ताव तैयार करेगी.

 

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही