Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की बैठक, मानव प्रदाता एजेंसियों को दिए बकाया राशि जमा करने के निर्देश

Ranchi: झारखंड के विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को विभागीय पदाधिकारियों और झारखंड राज्य बिबरेजान कंपनी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में खुदरा उत्पाद दुकानों में शराब की बिक्री की राशि और मानव प्रदाता एजेंसी द्वारा जमा की गई राशि के अन्तर राशि को अविलंब जमा कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में यह पाया गया कि सभी मानव प्रदाता एजेंसियों पर अंतर राशि बकाया है, जो अभी तक जमा नहीं की गई है. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इस मामले में कड़ी नराजगी व्यक्त की और एजेंसियों को बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें -चर्चित">https://lagatar.in/a-criminal-involved-in-the-famous-rice-businessman-narendra-singh-hora-murder-case-arrested-after-6-years/">चर्चित

चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड में शामिल एक अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

मानव प्रदाता एजेंसियों को ये निर्देश दिए गए

- बकाया राशि जमा करना: एजेंसियों को तीन कार्य-दिवस में शेष राशि जमा करने का निर्देश दिया गया. - नई बैंक गारंटी जमा करना: एजेंसियों को नई बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश दिया गया. - काली सूची में सूचिबद्ध करना: अनुपालन नहीं करने की स्थिति में एजेंसियों को काली सूची में सूचिबद्ध करने के लिए वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें -पैदल">https://lagatar.in/small-shopkeepers-have-illegally-encroached-upon-the-footpath-meant-for-walking/">पैदल

चलने के लिए बने फुटपाथ पर छोटे दुकानदारों ने कर रखा है अवैध कब्जा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही