Ranchi: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में जितने मंत्री, विधायक हैं सबकी जासूसी हो रही है. दो महीने जिसको मुख्यमंत्री रहना है वह एक महीने का मंत्री भी बनाता है. चंपाई सोरेन का अपमान किया गया. मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ. वो अच्छा काम कर रहे थे. उन्होंने झारखंड को पटरी पर लाने की कोशिश की. गलत वसूली करने वालों के काम को रोका. उसका बदला उन्हें अपमानित होकर चुकाना पड़ा. उन्हें इस हद तक आहत किया गया कि झारखंड बचाने के लिए उन्होंने जेएमएम छोड़ दिया. जेएमएम तो अब जासूसी मोर्चा हो गया है. पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद है. नोटों के ढेर जो बरामद हुए सत्ताधारी पार्टी के यहां से, मंत्री के यहां से वह झारखंड की जनता की लूट की दास्तां बयां कर रहे हैं. कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारे आदिवासी भाई-बहनों की जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं. बेटियों से शादी करके जमीनें छीनी जा रही हैं. भ्रष्टाचार की आति है. जुल्म की पराकाष्ठा है. बालू बाल्टी में बिक रही है. इस सरकार के अंतिम दिन आ गए हैं. झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/master-stroke-of-hemant-government-dues-of-39-44-lakh-consumers-who-consumed-200-units-of-free-electricity-will-be-waived-off/">हेमंत
सरकार का मास्टर स्ट्रोकः 200 यूनिट फ्री बिजली उपभोग करने वाले 39.44 लाख उपभोक्ताओं का बकाया होगा माफ [wpse_comments_template]
झामुमो और गठबंधन में मंत्री, विधायकों की हो रही जासूसीः शिवराज
Leave a Comment