Search

 
 
 

कटिहार: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री व विधायक

 
Katihar: एलडब्लूसी मैदान में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया. इस सम्मेलन में बड़े नेताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह, मंत्री मदन सहनी, विधायक लवली आनंद, विधायक विजय सिंह शामिल हुए. इसके अलावे कई और पूर्व सांसद एवं विधायक भी मौजूद थे. संजय झा ने एक सवाल के जवाब में माना कि सीमांचल के मुसलमानों ने नीतीश कुमार को उनके काम के अनुसार वोट नहीं दिया है. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताया कि अब आगे अल्पसंख्यक समाज भी नीतीश कुमार के विकास नीति से प्रभावित होकर जरूर वोट देंगे. क्या बीजेपी के साथ होने के कारण जदयू को मुस्लिम वोट नहीं करते है. इस सवाल पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी बात नहीं है. नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के विकास से अब अल्पसंख्यक समाज भी प्रभावित है और आने वाले चुनाव में इसका असर दिखेगा. इसे भी पढ़ें - शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-reached-solapur-maharashtra-expressed-doubt-on-evm-said-elections-should-be-conducted-through-ballot/">शरद

पवार महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे, EVM पर संदेह जताया, कहा, बैलेट से चुनाव करवाये जायें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही