Search

 
 
 

ईडी की कारर्वाई को लेकर सत्ता पक्ष के मंत्री-विधायक सीएम हाउस में जुटे, तीर धनुष से लैश जेएमएम कार्यकर्ता लगातार कर रहे नारेबाजी

 
एलपीएन शाहदेव चौक पर जेएमएम कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी,एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सीएम हाउस पहुंचे Ranchi : ईडी की टीम थोड़ी देर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए सीएम हाउस पहुंचेगी .ईडी की टीम को सीएम से पूछताछ के लिए 12 बजे सीएम हाउस पहुंचना था, लेकिन आधे घंटे देर के बाद भी ईडी सीएम हाउस नहीं पहुंची है.वहीं सत्ता पक्ष के सभी मंत्री और विधायक धीरे-धीरे सीएम हाउस में जुटने लगे हैं. मंत्री जोबा मांझी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप सीएम हाउस आ चुके हैं. महाधिवक्ता राजीव रंजन भी सीएम हाउस पहुंचे हैं. वहीं इस दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. [caption id="attachment_835718" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/cm-house1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीएम हाउस के बाहर तैनात अधिकारी व सुरक्षाकर्मी [/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/cmcm.gif"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/mmmmm.gif"

alt="" width="600" height="400" />   एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी सीएम हाउस पहुंच गये हैं. उन्होंने सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है. बता दें कि  सीएम हाउस के सामने स्थित एलपीएन शाहदेव चौक पर जेएमएम कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है.  जेएमएम कार्यकर्ता ईडी, केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.  वे तीर धनुष लेकर सीएम हाउस तक  पहुंच गये हैं.  जेएमएम कार्यकर्ता  लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. सीएम हाउस के सामने जेएमएम कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/irfan110.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिले. सीएम को देखते ही इरफान उनसे लिपट गए और काफी भावुक होकर रोने लगे. फिर सीएम ने उन्हें मुस्कुराते हुए समझाए.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही