Search

 
 
 

लातेहार: मृत कांवरियों के परिजनों से मिले मंत्री व सांसद

 
Latehar: क्षेत्रीय विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री बैद्यनाथ राम एवं चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने दिवगंत कावंरियों के परिजनों से अलग-अलग मुलाकात की. उन्होंने इस मौके पर अपनी संवेदनायें प्रकट की. चतरा सांसद कालीचरण सिंह व मंत्री बारी-बारी से धाधु पंचायत के भैसादोन स्थित सचेंद्र यादव उर्फ़ सच्चू यादव के घर पहुंच कर परिजनों से मिल कर शोक व्यक्त किये. दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की अपील की. ज्ञात हो कि सचेद्र की 12 वर्षीय पुत्री रंगीली कुमारी एवं माता शांति देवी इस दुर्घटना में असमय दिवगंत हो गयी थी. फिर दोनों राजकुमार यादव के घर पहुंच अपनी संवेदना व्यक्त किये. राजकुमार की 15 वर्षीय पुत्री अंजली की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई थी. फिर चितरपुर के मृतक दिलीप उरांव के पिता विष्णु देव उरांव से भी मिलकर सांसद एवं मंत्री ने शेाक प्रकट किया. वहीं इलाज के दौरान शनिवार को मृतक हनेश यादव के घर जाकर परिजनों से मुलाक़ात कर शोक व्यक्त किया. सांसद व मंत्री ने अपने-अपने निजी कोष से परिवार वालों को आर्थिक सहायता भी दिये. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-opposition-can-say-whatever-they-want-modi-government-will-run-for-full-5-years/">अमित

शाह ने कहा, विपक्ष को जो कहना है, कहे, मोदी सरकार पूरे 5 साल चलेगी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही