Search

 
 
 

रघुवर कैबिनेट में मंत्री रहे चेहरों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CM ने दिये ACB जांच के आदेश, जानिए पूरा मामला

 
Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में वर्ष 2020 में पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य एवं राज्य के पूर्व सरकार के मंत्रिमंडल के पूर्व मंत्रियों को लेकर आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज जनहित याचिका के संदर्भ में राज्य सरकार ने एसीबी जांच के आदेश दिये हैं. इस आदेश से रघुवर सरकार के कई मंत्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

झारखंड हाईकोर्ट में दायर है जनहित याचिका

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट में पूर्व सीएम रघुवर दास के कैबिनेट के मंत्री रहे पांच लोगों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जनहित याचिका दाखिल की गई है. यह याचिका जनसभा मंच के पंकज कुमार यादव ने दायर की है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुइस मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा ने रघुवर सरकार में मंत्री रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. इन मंत्रियों के कार्यकाल के दौरान इनकी आय में 200 प्रतिशत से 1000 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है. इसलिए उक्त सभी लोगों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए. इनके कार्यकाल में हुए निर्णयों की जांच भी ACB से करवाई जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें – जेएमएम-कांग्रेस">https://lagatar.in/conflict-in-jmm-congress-has-stopped-top-congress-leaders-including-avinash-pandey-met-chief-minister-hemant/">जेएमएम-कांग्रेस

में अंर्तकलह पर विराम !, मुख्यमंत्री हेमंत से मिले अविनाश पांडे समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही