Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्येन्द्रनाथ तिवारी का आरोप, बालू की तस्करी कराने में मंत्री की संलिप्तता हुई उजागर

Advertisement
Advertisement
Gharwa :  भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने आरोप लगाया है कि रंका विधानसभा क्षेत्र सहित जिले की विभिन्न नदियों से अवैध रूप से बालू की तस्करी कराने में मंत्री की संलिप्तता है. उन्होंने अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतेश सिंह एक स्थान पर बैठकर गांव के कुछ लोगों के साथ नदी से बालू उठाव कर तस्करी कराने के लिए रेट को लेकर उठे विवाद का निपटारा करते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में नदी से बालू का उठाव कर ट्रक पर लोड करने का तय राशि 12 हजार रुपये देने का जिक्र किया जा रहा है. पूर्व विधायक ने कहा कि इस वीडियो में साफ है कि मंत्री अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से खुलेआम जिले के बालू को उत्तरप्रदेश, बिहार सहित अन्य प्रदेशों में तस्करी करा रहे हैं. जिससे प्रत्येक दिन करोड़ो रूपये की वसूली हो रही है. पूर्व विधायक ने सवालिया लहजे में कहा कि बालू तस्करी में मंत्री की संलिप्ता का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में झामुमो और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्वयं बालू तस्करी का सेटिंग कर रहे हैं. इसे भी पढें -  झामुमो">https://lagatar.in/two-of-tata-steel-one-of-tata-motors-and-one-of-tata-cummins-will-jam-the-jmm-17/">झामुमो

17 को टाटा स्टील का दो, टाटा मोटर्स का एक व टाटा कमिंस का गेट करेगी जाम

प्रशासन के पदाधिकारियों का प्रत्येक ट्रक से कमीशन फिक्स है

पूर्व विधायक ने कहा कि अवैध बालू के तस्करी में जिला और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों का प्रत्येक ट्रक से कमीशन फिक्स है. उन्होंने कहा कि अगर बालू की तस्करी में रिश्वतखोरी नहीं हो रही है तो पुलिस और प्रशासन के लोग कार्रवाई करने में आनाकानी क्यों कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झामुमो के लोगों के द्वारा बालू का अवैध उत्खनन करने के कारण जिले की कई नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. कई बालू घाटों के आस-पास के गांव में जलस्तर भी नीचे चला गया है. लेकिन मंत्री को जल स्तर की नहीं, बालू की अवैध तस्करी से प्राप्त होने वाले कमीशन से मतलब है.

प्रशासन कार्रवाई करे, नहीं तो ट्रकों को स्वयं जब्त करेंगे

पूर्व विधायक श्री तिवारी ने जिला प्रशासन से अविलंब बालू की अवैध तस्करी पर रोक लगाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर तीन से चार दिनों के अंदर बालू की तस्करी पर रोक नहीं लगाता है तो वह बाध्य होकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बालू घाट पर जाकर अवैध उत्खनन को रोकने के साथ बाहर जाने वाले ट्रकों को स्वयं जब्त करेंगे. इसे भी पढें - राज्य">https://lagatar.in/state-government-is-not-concerned-about-public-interest-mayor-asha-lakra/">राज्य

सरकार को जनहित की कोई चिंता नहीं है- मेयर आशा लकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही