Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की, अलर्ट रहने का निर्देश

NewDelhi :  केंद्रीय  गृहमंत्रालय द्वारा हनुमान जयंती की तैयारी को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी (Advisory) जारी किये जाने की खबर है. गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था बनाये रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन कराने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है. जान लें कि देश भर में हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जा रही है. रामनवमी पर बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंसा फैल जाने के बाद से केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है. इसलिए पहले ही सभी राज्यों को हनुमान जयंती के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दिये गये हैं. कहा गया है कि इस बार केंद्र किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगा. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/meeting-of-opposition-parties-brainstorming-on-further-strategy-in-parliament-session-decision-to-continue-jpc-demand-in-adani-case/">विपक्षी

दलों की बैठक, संसद सत्र में आगे की रणनीति पर मंथन, अडाणी मामले में जेपीसी की मांग जारी रखने का निर्णय

पश्चिम बंगाल और बिहार में हिंसा

रामनवमी पर शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल के हावड़ा, हुगली में देखने को मिला है.  इसे लेकर भाजपा और टीएमसी आमने-सामने है.  भाजपा ने ममता की पार्टी पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया है. पश्चिम बंगाल और बिहार के शहरों में हिंसा की आग रह-रहकर दोबारा भड़क रही है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-fugitive-gangster-deepak-boxer-from-mexico-and-brought-him-to-india/">दिल्ली

पुलिस भगोड़े गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मेक्सिको से गिरफ्तार कर भारत लायी

कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता सरकार को आदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी हनुमान जयंती को लेकर आज बुधवार को ममता सरकार को आदेश दिया है.कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हीरनाम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने सरकार को राज्य में हनुमान जयंती के जुलूस के लिए केंद्रीय बलों की सहायता लेने का आदेश दिया है. कोर्ट का कहना है कि अगर राज्य की पुलिस हालात से निपटने और शांति बनाए रखने में सक्षम नहीं है तो इसके लिए राज्य को तुरंत केंद्रीय बलों को  तैनात किया जाये.  आखिरकार हम अपने नागरिकों की सुरक्षा चाहते हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि जिन इलाकों में हिंसा के बाद धारा 144 लागू की गयी है, वहां शोभा यात्रा न निकाली जाये.

दिल्ली में जयंती से पहले फ्लैग मार्च निकाला गया

दिल्ली में हनुमान जयंती से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में फ्लैग मार्च किया. पुलिस ने हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी इलाके में जुलूस निकालने के लिए विश्व हिंदू परिषद और एक अन्य समूह को अनुमति देने से मना कर दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही