Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने जिस नाबालिग लड़के को थाने में पीटा था, उसे मिलेगा एक लाख मुआवजा

यह मामला खूंटी जिले का है. पिछले साल फरवरी महीने में महिला थाना पुलिस पर मानव तस्करी के आरोपी के नाबालिग बेटे को थाने ले जाकर पीटने का आरोप लगा था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  पुलिस ने जिस नाबालिग लड़के की थाना में पिटाई की थी,  उसे अब एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा. चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार की शिकायत पर राष्टीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए सरकार को चार सप्ताह के अंदर नाबालिग लड़के को मुआवजा देने का आदेश दिया है.

 

यह मामला खूंटी जिले का है. पिछले साल फरवरी महीने में महिला थाना पुलिस पर मानव तस्करी के आरोपी के नाबालिग बेटे को थाने ले जाकर पीटने का आरोप लगा था. यह आरोप बच्चे के परिजनों ने लगाया था. आरोप यह था कि महिला थाना की पुलिस मानव तस्करी मामले में एक व्यक्ति को ढूंढ़ने गयी थी

 

जब पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो पुलिस उसके बेटे को उठाकर थाना ले गयी और उसे इतना पीटा कि वह उठने बैठने की स्थिति में नहीं था. इस मामले में दोषी पुलिस पदाधिकारी कर गाज गिरी थी.

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही