Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, छह लोग हुए घायल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: जिले के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बगानधौड़ा में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई है. यहां मामूली विवाद को लेकर पहले दो पक्षों में तू तू मैं मैं हुई और देखते ही देखते ये खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. फिलहाल दोनों पक्ष थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं. वहीं इस घटना के सम्बंध में कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि, दो पक्षों में खूंटा गाड़ने को लेकर आपसी विवाद हुआ है. जिसमें कुछ लोग जख्मी हो गए हैं. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए निरसा स्वास्थ केंद्र और धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया है. दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [caption id="attachment_92488" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/5-33.jpg"

alt="मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल" width="600" height="400" /> मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल[/caption] इसे भी पढ़ें-परिवार">https://lagatar.in/tejashwi-reached-saifai-with-family-attended-mulayam-singh-yadavs-granddaughters-wedding/92469/">परिवार

संग सैफई पहुंचे तेजस्वी, मुलायम सिंह यादव की नातिन की शादी में हुए शरीक

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

इस घटना को लेकर एक पक्ष के श्याम वर्मा ने बताया की प्रह्लाद सिंह द्वारा उनके घर जाने वाले रास्ते में खूंटा गाड़ा जा रहा था. जिसे लेकर प्रह्लाद को मना किया गया. जिस पर प्रह्लाद उनसे तू तू मैं मैं करने लगा और देखते ही देखते उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया. वहीं दूसरे पक्ष के प्रह्लाद ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खूंटा गाड़ रहा था. इसी दौरान श्याम वर्मा और रामविलास एवं उनका पुत्र आकर उसे खूंटा गाड़ने से मना करने लगा. जब उसने इसका कारण जानना चाहा तो वह लाठी डंटे और लोहे के सब्बल से उसपर और राजेश पर वार कर दिया. यही नहीं बीच बचाव करने आई उनकी और राजेश की पत्नी पर भी हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसे भी पढ़ें-जुलाई">https://lagatar.in/in-the-month-of-july-the-state-will-get-33-lakh-13-thousand-540-doses-of-corona-vaccine-the-center-approved/92458/">जुलाई

माह में राज्य को मिलेंगे कोरोना वैक्सीन के 33 लाख 13 हजार 540 डोज, केंद्र ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही