Search

 
 
 

साहिबगंज : नाबालिग बच्ची की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, परिजनों ने गैंगरेप का लगाया आरोप

 
Sahibganj : बरहेट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. नाबालिग की मौत के बाद उसके परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाया है. नाबालिग की मौत की सूचना पर पहुंची बरहेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया है, वहीं मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. नाबालिग बच्ची के पिता ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 8:00 बजे किसी ने उसकी बेटी को फोन कर मेला जाने की बात कही थी. लड़की घर से एक लोटा लेकर बाहर निकली थी. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे लड़की गंभीर स्थिति में घर पहुंची और खाट पर लेट गई. परिजनों द्वारा पूछने पर वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी. इसी क्रम में उसकी मौत हो गई. परिजनों ने तीन-चार लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास करने की आशंका जतायी है. मगर लड़की किसी तरह भागकर घर पहुंची और घर में दम तोड़ दिया. पुलिस अब गैंगरेप समेत कई बिंदू पर जांच-पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीन

का गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही