Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर में भी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़-बदसलूकी, वार्ड सदस्य पर लगे गंभीर आरोप

Lagatar Desk : पीड़िता के परिवार ने अपने पड़ोसी और वार्ड सदस्य पर ही बच्ची को जबरन झाड़ियों की तरफ ले जाने की कोशिश करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
 
नाबालिग लड़की से बदसलूकी
  • बिहार में नहीं थम रहा नाबालिग लड़कियों से बदसलूकी का मामला
  • वार्ड सदस्य पर लगे गंभीर आरोप
  • कार्रवाई की मांग

Lagatar Desk : बिहार में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.  जमुई समस्तीपुर, बांका  और किशनगंज के बाद अब मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

 

पीड़िता के परिवार ने अपने पड़ोसी और वार्ड सदस्य पर ही बच्ची को जबरन झाड़ियों की तरफ ले जाने की कोशिश करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

 

राजद ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. आरजेडी ने लिखा कि मुजफ्फरपुर के चंदवारा में एक नाबालिग को घसीटकर अपने साथ ले जाने की कोशिश हुई. बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमला किया गया. 

 

आरजेडी ने दावा किया कि लड़की नाबालिग है फिर भी बिहार पुलिस POCSO Act के तहत मामला दर्ज नहीं कर रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है. 

 

 

बच्ची के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप

पीड़िता के मां के मुताबिक,  लड़की अपने घर के पास खड़ी थी. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी वार्ड सदस्य वहां पहुंचा और बच्ची को घसीटकर ले जाने लगा. आरोप है कि उसने बचाने आई दो बहनों पर भी रॉड से हमला किया. 

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता की मां ने मनियारी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही