Search

 
 
 

लातेहार : लघु सिंचाई विभाग कार्यालय हमेशा रहता है बंद, कर्मचारी रहते हैं गायब

 
Chandwa (Latehar) : प्रखंड मुख्यालय में लघु सिंचाई विभाग का कार्यालय है. लेकिन कार्यालय का गेट हमेशा बंद रहता है. यहां तक कि कार्यालय के कर्मी भी अक्सर गायब रहते हैं. लोगों का कहना है कि विभाग के कार्यालय का दरवाजा 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे विशेष अवसरों पर ही खुला नजर आता है. इस दिन अधिकारी कार्यालय आते हैं और तिरंगा झंडा फहराते हैं, फिर चले जाते हैं. इसके बाद कार्यालय का गेट फिर अगले वर्ष इसी तारीख को खुलता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि 90 के दशक तक लघु सिंचाई विभाग का कार्यालय गुलजार रहता था. योजनाओं पर काम होता था, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाता था. किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए देवनद नदी पर पंप हाउस बना था. तब खेत-क्यारियां व नाले तक पानी से भरे रहते थे. लेकिन अब यह सब यादें बन कर रह गयी है. वर्तमान समय के युवा किसान लघु सिंचाई विभाग को जानते तक नहीं हैं. किसान सुनील बड़ाईक कहते हैं विभाग की पहचान अब खत्म होने की कगार पर है. यहां से हम किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. खेत में पानी पहुंचता तो खेती को बढ़ावा मिलता. किसान खेती-बारी कर अपने परिवार का पालन पोषण के साथ आय बढ़ाते. लेकिन अब लगता है यह संभव नहीं है. इस संबंध में पक्ष लेने के लिए जब विभागीय अवर प्रमंडल पदाधिकारी व कनीय अभियंता से सपंर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इसे भी पढ़ें : वसूली,">https://lagatar.in/ed-had-raided-20-locations-of-people-associated-with-amba-prasad-regarding-extortion-illegal-sand-mining-and-land-grabbing/">वसूली,

अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही