Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुंदरनगर से नाबालिग का शादी की नीयत से किया अगवा, मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सुंदरनगर थाना इलाके में राम मंदिर के पास रहने वाली एक नाबालिग को शादी की नीयत से अगवा करने का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार शाम की है. किशोरी सुंदरनगर बाजार गई थी. उसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों को शक हुआ तो वे सुंदरनगर थाना पहुंचे. पिता के बयान पर मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए उसके धारक के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सुंदरनगर थाना में दर्ज किया गया है. एसआई मनोज महली मामले की जांच कर रहे हैं. मोबाइल लोकेशन से किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस लगी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही