Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटीः नाबालिग नक्सली ने किया सरेंडर, कई मामलों में थी तलाश

Khunti: नाबालिग नक्सली ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वाला नक्सली तपकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, और वो एक लाख रुपये का इनामी नक्सली सुखराम गुड़िया दस्ते में शामिल था. नाबालिग पर हत्या और पुलिस के साथ मुठभेड़ का आरोप है. तपकरा थाना और रनिया थाना में इस नाबालिग नक्सली के खिलाफ केस दर्ज हैं. साल 2022 में उसने तपकरा के लोहाजिमी गांव में हत्याकांड को अंजाम दिया था. वहीं, रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगगेर गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में भी वह शामिल था. इसे पढ़ें-मीडिया">https://lagatar.in/media-cup-cricket-shankh-defeated-kharkai-and-amanat-defeated-subarnarekha/">मीडिया

कप क्रिकेट : शंख ने खरकई और अमानत ने स्वर्णरेखा को हराया

चिकन और मटन खिलाने का लालच देकर ले गया था

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि एक लाख के इनामी सुखराम गुड़िया हड़िया दारू, चिकन और मटन खिलाने का लालच देकर ले गया था. एक साल तक जंगल में रखा और उसके इशारे पर घटनाओं को अंजाम देते थे. नक्सली ने यह भी बताया कि सुखराम दस्ते में अब भी कई नाबालिग नक्सली शामिल हैं. उसने पुलिस को यह भी बताया कि सुखराम गुड़िया मारपीट करता था. इससे डर गया और एक दिन मौका देखकर वह संगठन छोड़कर भाग गया. इसके बाद पिता के साथ सितंबर 2022 में राज्य से बाहर कमाने चला गया. पुलिस को नाबालिग नक्सली की सूचना नहीं थी. पुलिस लगातार उसके घर पर छापेमारी करती थी. दबाव की वजह से नाबालिग नक्सली ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-feb-2023-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 FEB।।पांकी में तनाव,इंटरनेट बंद।।शराब में मिलावट का खेल।।मंडी बंद,टैक्स का विरोध।।ढिबरी युग में 35 टोला के लोग।।दिल्लीः दिन में मंगनी, रात में मर्डर।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही