Ranchi: अपनों की शारीरिक-मानसिक यातना से परेशान नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. इस मामले में पीड़िता से बात करने पर उसने बताया कि मेरे ऊपर किसी भी तरह का दबाव पापा ने नहीं डाला है. हमने जो किया है वह खुद की मर्जी से किया है. वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि मैंने अपनी बेटी के ऊपर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं डाला. आरोपियों के ऊपर कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर उसने खुदकुशी करने की कोशिश की. पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष आपबीती बताई है. इसे भी पढ़ें–अपनों">https://lagatar.in/congress-carrying-the-burden-of-distance-created-by-loved-ones/">अपनों
की बनाई दूरियों का बोझ ढोती कांग्रेस
संधि बलि में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां की जयघोष से गूंज उठा परिसर
की बनाई दूरियों का बोझ ढोती कांग्रेस
आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता ने खाई जहर
शारीरिक-मानसिक यातना से परेशान पीड़िता ने सिर्फ इसलिए जहर खा लिया कि उसे परेशान करने वाले आरोपियों को शिकायत करने के एक माह बाद भी रांची की कोतवाली थाना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी. उल्टा उसी पर पुलिस लांछन लगा रही है. जहर खाने से बीमार पीड़िता को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. रविवार को वह दिन भर बेसुध पड़ी थी. उसकी मां ने पहले ही घर छोड़ दिया है. पिता ही अस्पताल में उसकी देखभाल कर रहे थे. उसके दो छोटे भाई भी हैं, एक 15 साल का और दूसरा पांच साल का. मां के बिना तीनों बाल-बच्चों का लालन-पालन पिता ही कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-crowd-of-devotees-gathered-in-the-sacrificial-sacrifice-the-premises-resonated-with-the-chanting-of-the-mother/">हजारीबाग:संधि बलि में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां की जयघोष से गूंज उठा परिसर
Leave a Comment