Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरजेडी में ही अल्पसंख्यकों को मिलता है सम्मान, दी जाती है अहम जिम्मेदारी- रंजन यादव

Advertisement
Advertisement
Ranchi: युवा राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को कर्बला चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ बैठक की. इस दौरान युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राजद को बूथ स्तर पर मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि राजद ही एक ऐसी पार्टी है जिसने अल्पसंख्यक समाज को संगठन में उचित सम्मान देने का काम किया है. साथ ही संगठन में समाज के लोगों को भी विभिन्न पदों पर नियुक्त किया है. [caption id="attachment_143885" align="aligncenter" width="583"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/13-20-300x225.jpg"

alt="" width="583" height="437" /> सभा को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव[/caption]

राजद की मजबूती से पिछड़े वर्गों को होगा विकास

रंजन यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में राजद को मजबूत बनाकर लालू यादव और तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दिशा-निर्देश पर पूरे 78 दिन तक रिम्स परिसर में लालू किचन चलाते हुए दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराया गया. संक्रमण काल में गरीबों का पेट भर कर एक सुखद अनुभूति हुई. इसे भी पढ़ें-पेटरवार">https://lagatar.in/in-petarwar-the-supervisor-deducted-the-honorarium-of-20-servants-the-union-demanded-action/143828/">पेटरवार

में पर्यवेक्षिका ने 20 सेविका का मानदेय काटा, संघ ने की कार्रवाई की मांग

जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन की तय होगी रूपरेखा

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में जनता से जुड़े हुए मुद्दों और उनकी समस्याओं को लेकर राजद मुखर हो कर आंदोलन करेगी. पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की विचारधारा है गरीबों की हक की आवाज को बुलंद करें. इसी को ध्यान में रखकर जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा.

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

अल्पसंख्यक समाज द्वारा आयोजित बैठक में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संदीप तिवारी, प्रवक्ता रवि जयसवाल, इरफान अंसारी, फिरोज अंसारी, शहनाज खातून, गायत्री देवी, कमलेश यादव के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-वाहन">https://lagatar.in/good-news-for-vehicle-owners-now-register-in-bh-series-roam-freely-in-other-states-too/143851/">वाहन

मालिकों के लिये खुशखबरी : अब BH Series में रजिस्ट्रेशन करायें, दूसरे राज्यों में भी मजे से घूमे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही