Search

 
 
 

संथाल की तीनों लोस सीट पर मिले अल्पसंख्यकों को उम्मीदवारी- इरफान

 
Ranchi: कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अपने पिता का नाम लिए बिना गोड्डा में अप्रत्यक्ष तौर पर अल्पसंख्यक (फुरकान अंसारी) को टिकट देने की मांग की. उन्होंने न केवल गोड्डा ही नहीं बल्कि संथाल परगना की दो अन्य सीटों राजमहल और दुमका में भी अल्पसंख्यक प्रत्याशी देने की मांग इंडिया गठबंधन से की है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक का हक बनाता है कि उन्हें कम से कम एक सीट मिले. लेकिन अगर संथाल परगना में अल्पसंख्यक को टिकट नहीं मिलता है तो इंडिया गठबंधन को जीत में मुश्किल होगी. यहां बीजेपी जीत जाएगी. उसे क्षेत्र में सम्मान मिलने लगेगा. मगर उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि आखिरी फैसला आलाकमान का होगा.

जामताड़ा के नकली कांग्रेसी गए भाजपा में 

इरफान ने जामताड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा व उसकी टीम का भाजपा में शामिल होने पर कहा कि व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इरफान अंसारी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है. जामताड़ा विधायक ने कहा कि जो नकली है, वो भाजपा में गए हैं. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/ethanol-plant-to-be-set-up-in-jharkhand-mou-between-government-and-inland-green-energy-company/">झारखंड

में लगेगा इथेनॉल प्लांट, सरकार और इनलैंड ग्रीन एनर्जी कंपनी के बीच MOU
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही