Search

 
 
 

बजट में अल्पसंख्यक समाज को ठगा गया : महताब आलम

 
Latehar:  झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को सरकार का बजट पेश किया. झारखंड सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि इस बजट में अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह से ठगा गया है. उनके लिए रोजगार या अन्य किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गयी है. जबकि अल्पसंख्यक समाज ने चुनावों के दौरान अपना वोट महागठबंधन को दिया है. अल्पसंख्यक समाज आज ठगा महसूस कर रहा है. इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा. इस बजट ने प्रदेश के युवाओं को निराश किया है. यह बजट झारखंड राज्य को बेरोजगार व बीमार राज्य की श्रेणी में शुमार करेगा. जेपीएससी नियुक्ति की सीबीआई जांच एवं जेएससीसी का पेपर लीक मामले में सरकार ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की. झारखंड की खनिज संपदाओं को लूटा जा रहा है, इसके रोकथाम के लिए बजट में किसी भी प्रकार प्रावधान की घोषणा नहीं की गई. महिलाओं के लिए भी इस बजट में किसी प्रकार की कोई विशेष घोषणा नहीं की गयी है. जबकि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के लिए हर बजट में विशेष सुविधायें दी जा रही है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/23-ips-of-jharkhand-transferred-one-got-additional-charge/">झारखंड

के 23 IPS का तबादला, एक को मिला अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही