Search

 
 
 

अल्पसंख्यक समाज की पीएम मोदी को लेकर बदल रही सोच: बासित अली

Ranchi News: झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए बासित अली ने कहा कि राज्य का आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज वर्तमान राज्य सरकार से निराश है. आने वाले समय में यह समाज सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान करेगा.
 
पत्रकारों से बात करते बासित अली

Ranchi News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने दावा किया कि झारखंड के अल्पसंख्यक समाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोच बदल रही है. उन्होंने कहा कि अब अल्पसंख्यक समाज में यह संदेश सुनाई दे रहा है कि ‘न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है.’

 

झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए बासित अली ने कहा कि राज्य का आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज वर्तमान राज्य सरकार से निराश है. आने वाले समय में यह समाज सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान करेगा.

इसे भी पढ़ें:

बासित अली ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि झारखंड में कोई सुरक्षित नहीं है. आदिवासी, महिलाएं और अल्पसंख्यक भी असुरक्षित हैं. उन्होंने गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप और गोड्डा में मिशन से जुड़े एक फादर पर यौन शोषण, जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोपों का जिक्र किया.

 

उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति और हर घर नल से जल जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में विफल रही है. भाजपा की सरकार बनने पर विकास, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने का दावा भी किया.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी तारिक इमरान और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही