Search

 
 
 

बोकारो : 2 साल बाद भी नहीं मिला नाबालिग का सुराग, पुलिस नाकाम

 
Dinesh Kumar Pandey Bokaro : जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण हुए दो साल हो चुके हैं. लेकिन आज तक उसका सुराग हाथ नहीं लगा है. मामले की तहकीकात आज तक यथावत है. पुलिस के लिए नाबालिग के अपहरण का मामला अब तक अबूझ पहेली बनी हुई है. परिजनों के आंखों के आंसू आज तक नहीं सूखे हैं. उन्हें अपनी बेटी का इंतजार है. (पढ़ें, कोर्ट">https://lagatar.in/court-security-pil-hc-asked-the-government-for-information-about-the-steps-being-taken-for-security-dgp-said-more-than-1900-policemen-were-deployed-in-security/">कोर्ट

सुरक्षा PIL : HC ने सरकार से मांगी सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी, DGP ने बताया -1900 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाये गये सुरक्षा में)

16 अक्टूबर 2020 को हुआ था अपहरण

बता दें कि नाबालिग 16 अक्टूबर 2020 को अपने गांव से कुरमा गांव ट्यूशन पढ़ने गयी थी. लेकिन ट्यूशन पढ़कर वापस घर नहीं लौटी. तब उसके माता-पिता ने पिंडराजोड़ा थाने में अपहरण होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जब उसका अपहरण किया गया था, तब वो 13 साल की थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-businessman-was-killed-by-entering-the-market-the-agitators-blocked-the-road/">हजारीबाग

: मार्केट में घुसकर व्यवसायी की हत्या, आक्रोशितों ने की सड़क जाम

दो सालों में तीन थानेदार समेत अनुसंधानक बदले

बता दें कि नाबालिग अपहरण मामला काफी हाईटेक रहा. राज्यस्तरीय पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी मामले का संज्ञान लिया. विधानसभा में इस मामले की जांच को लेकर आवाज उठायी गयी थी. दो सालों में तीन थानेदार और अनुसंधानक बदले गये. लेकिन नतीजा यथावत रहा. किसी ने मुकाम तक पहुंचने की कोशिश नहीं की. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-rjd-supremo-lalu-yadavs-health-improves-daughter-misa-bharti-shares-photo/">पटना

: राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी मीसा भारती ने शेयर की फोटो

सूचना देने वाले को एक लाख इनाम 

घटना के बाद जब पुलिस से आस टूट गयी तो परिजनों ने बेटी की सूचना देने वालों के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. पुलिस ने भी अखबारों में विज्ञापन जारी किया. लेकिन आजतक नाबालिग का कुछ पता नहीं चल पाया.अपहृत की मां ने बताया कि मेरी बेटी सरल स्वभाव और मृदुलभाषी थी. अपहरण के बाद से आजतक न्याय के लिए भटक रही हूं. लेकिन पुलिस सुस्त पड़ी है. हमें न्याय नहीं मिला. इसे भी पढ़ें : खाने">https://lagatar.in/cooking-oil-became-cheaper-mother-dairy-reduced-the-price-by-rs-14-per-liter/">खाने

का तेल हुआ सस्ता, मदर डेयरी ने 14 रुपये प्रति लीटर घटायी कीमत

न्याय के लिए दर-दर भटक रहे परिजन

नाबालिग के परिजन ने कोई ऐसा दरवाजा नहीं होगा, जिसे उन्होंने खटखटाया नहीं. आईजी, डीआईजी, एसपी, विधायक, सांसद से भी मामले की जांच की गुहार लगायी. लेकिन परिजन आज तक केवल आश्वासन देते रहे. परिजनों ने आज तक आस नहीं छोड़ी है. अपनी बेटी को खोजने का पूरा प्रयास कर रहे हैं.

अब तक हो चुकी है कई लोगों से पूछताछ : पुलिस

केस के आईओ प्रकाश कुमार कहते हैं कि अपहरण कांड में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. प्रयास जारी है. आईओ ने कहा कि इस मामले में जब भी कुछ पता चलता है तो पुलिस अपना काम करती है. शीघ्र मामले का उद्भेदन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : हॉलीवुड">https://lagatar.in/hollywood-actor-james-caan-passed-away-the-godfather-fame-breathed-his-last-at-the-age-of-82/">हॉलीवुड

एक्टर James Caan का निधन, ‘द गॉडफादर’ फेम ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही