Search

 
 
 

मीर ने की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

 
Deoghar/Ranchi : कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने शनिवार को देवघर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि फिलहाल झारखंड में यात्रा के लिए रूट तय नहीं हुआ है. अगले दो से तीन दिनों में इसका रूट सार्वजनिक कर दिया जाएगा. फिलहाल इंटर्नल टीम और सुरक्षा प्रभारियों द्वारा रूट तय किया जा रहा है. मीर ने बताया कि झारखंड में जहां-जहां से भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी. वहां राहुल गांधी को झारखंडवासियों का प्यार और मोहब्बत मिलेगा. भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में आठ दिनों तक चलेगी. देवघर परिसदन में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद समेत पार्टी के सीनियर लीड और सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही