Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुर्किये में तबाही के बीच चमत्कार, 128 घंटे बाद मलबे में जिंदा मिला 2 माह का बच्चा

Turkey :  तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचा दी. अबतक करीब 28,000 मौतें हो चुकी हैं. 70,000 से अधिक लोगों के घायल हुए हैं. 6,000 से ज्यादा इमारतें ढह गयी हैं. सैकड़ों लोग आफ्टरशॉक्स से जूझ रहे हैं. लेकिन इस तबाही के बीच तुर्किये में एक चमत्कार देखने को मिला. 128 घंटे बाद मलबे से 2 माह का बच्चा जिंदा मिला. रेस्क्यू टीम ने बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की. (पढ़ें, कृषि">https://lagatar.in/agriculture-bill-controversy-does-not-seem-to-stop-agitation-intensifies-in-the-entire-state-demonstrations-by-wearing-black-badges/">कृषि

बिल का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा, पूरे राज्य में आंदोलन तेज, काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन)

राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं बचावकर्मी

तुर्किये में अभी भी हजारों बचावकर्मी भूकंप की चपेट में आये इलाकों से मलबे में दबे लोगों की खोजबीन कर रहे हैं. ठंड के मौसम ने भूकंप से तबाह लाखों लोगों की तकलीफों को और बढ़ा दिया है. तुर्किये मीडिया की मानें तो भूकंप के पांच दिन बाद रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को जान बचायी है. इसमें दो साल की एक बच्ची, छह महीने की एक गर्भवती महिला और 70 साल की एक महिला शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ips-sampat-meena-of-jharkhand-cadre-empaneled-in-adg-rank-at-the-center/">झारखंड

कैडर के आईपीएस संपत मीना केंद्र में एडीजी रैंक में हुई इंपैनल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही