Search

 
 
 

प्रतिबिंब पोर्टल का कमाल, गिरिडीह पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को धर दबोचा

 
Ranchi/Giridih : गिरिडीह पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 15 सीम कार्ड, चार एटीएम समेत कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड स्थित पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि अबतक कुल 161 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि 14 लाख 37 हजार 310 नगद बरामद किये जा चुके हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग करके आम लोगों से ठगी कर रहे हैं. इसके आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए छह साइबर अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में फिरोज अंसारी, अनिल मंडल, बबलू कुमार, आशीष मंडल, बंटी कुमार अंकित कुमार का नाम शामिल है.

बिजली विभाग का कर्मी या बैंक कर्मी बनकर करते थे ठगी:

पकड़े गये साइबर अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वो रैंडम नंबरों पर सीरियल कॉलिंग कर बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर बकाया बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहते हैं. अन्यथा बिजली का कनेक्शन काटने की बात कहकर डराते हैं. उसके बाद झांसे में लेकर रिमोर्ट एक्सेस ऐप लिंक भेजकर उसको इंस्टॉल करवाते हैं और साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं. साथ ही वो बैंक कर्मी बनकर भी लोगों को झांसे में लेते थे और ओटीपी और पासवर्ड प्राप्त कर ठगी करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही