Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञान का चमत्कार : IVF से गर्भधारण करने वाली महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी सुरक्षित

देखो विज्ञान का ये ऐसा उपकार, कर दिए हैं जानें कितने चमत्कार।। Ranchi : यह विज्ञान का ही चमत्कार है कि आईवीएफ से गर्भधारण करने वाली एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है. निसंतान दंपति की गोद इस कदर भरी कि वे ईश्वर का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे हैं. रिम्स के गायनी विभाग में डॉ किरण त्रिवेदी की देखरेख में महिला का प्रसव कराया गया. डॉक्टर ने बताया कि इस तरह 4 बच्चों का होना अपने आप में आश्चर्य की बात है. जन्म लेने वाले बच्चों में 3 लड़का और 1 लड़की है. इसे भी पढ़ें - दो">https://lagatar.in/two-wives-divided-the-husband/">दो

पत्नियों ने कर दिया पति का ही बंटवारा
 

7 महीने से गायनी विभाग की एचओडी की देखरेख में थी महिला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/IVF-5.jpg"

alt="विज्ञान का चमत्कार : IVF से गर्भधारण करने वाली महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी सुरक्षित" width="600" height="400" /> महिला 7 महीने की गर्भावस्था से रिम्स के गायनी विभाग की एचओडी डॉ सरिता तिर्की से अपना इलाज करवा रही थी. वह पिछले एक महीना से डॉ शशि बाला सिंह के यूनिट में भर्ती थी. डॉ शशि बाला की देखरेख में गर्भवती महिला को रखा गया था.

टीम में यह चिकित्सक रहे शामिल

गर्भवती महिला का प्रसव कराने में डॉ किरण त्रिवेदी, डॉ ब्लू प्रिया, डॉ शबनम, डॉ विनीता ने अपनी अहम भूमिका निभाई. फिलहाल मां और बच्चे सभी सुरक्षित और डॉक्टर की निगरानी में हैं. दो बच्चों का वजन दो किलो, जबकि तीसरे का 1.6 किलो और चौथे का 1.5 किलो है. इसे भी पढ़ें - जेपी">https://lagatar.in/kharge-lashed-out-at-naddas-statement-asked-can-rahul-gandhi-ever-be-anti-national/">जेपी

नड्डा के बयान पर बरसे खड़गे, पूछा, राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं? माफी तो मोदी जी को मांगनी चाहिए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही