Search

 
 
 

मिराई राज्य का पहला एडवांस फर्टिलिटी क्लिनिक, अन्नपूर्णा देवी ने किया उद्घाटन

 
Ranchi : मिराई फर्टिलिटी एवं आईवीएफ सेंटर का उद्घाटन बुधवार को शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया. यह राज्य का पहला क्लीनिक है, जहां एडवांस पद्धति से नि:संतान दंपतियों का इलाज किया जाता है. बरियातू में डॉ सर्बजया सिंह द्वारा क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है. इनके पास 17 साल से ज्यादा का अनुभव है. 5000 से ज्यादा आईवीएफ ऑपरेशन किफायती दरों पर कर चुकी हैं.

नि:संतान दंपतियों की गोद भरने की खुशी से बड़ा कुछ भी नहीं

मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नि:संतान दंपतियों की गोद भर जाने पर जो खुशी होती होगी, वह अनुभव कोई दूसरा इंसान नहीं कर सकता है. उन्होंने क्लिनिक की संचालिका काे धन्यवाद दिया, जिन्होंने विदेशों में अपनी सेवा देने के बाद अब रांची में आईवीएफ सेंटर की शुरुआत की है.

नि:संतान दंपतियों को अब रांची में मिलेगा बेहतर इलाज

मिराई फर्टिलिटी एवं आईवीएफ सेंटर स्टेट ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी, सिस्टम इनक्यूबेटर्स और स्वयं डॉ सर्बजाया सिंह का रीप्रोडक्टिव मेडिसिन में एक दशक से अधिक का अनुभव है. नि:संतान दंपतियों को दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता है, लेकिन मिराई के शुरू हो जाने से यहां इलाज व परामर्श मरीजों को आसानी से मिलेगा.

ये रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ शोभा चक्रवर्ती, आरआरडीए के पूर्व अध्यक्ष परमा सिंह, राकेश प्रसाद, एसएन चौबे, पंडित रमाशंकर मिश्रा, अशोक सिंह, प्रो सुधीर मिश्रा, नवल किशोर सिंह व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/jmms-attack-on-governor-warned-bjp-said-will-not-remain-silent-if-government-is-disturbed/">राज्यपाल

पर JMM का प्रहार, भाजपा को चेताया, कहा- सरकार डिस्टर्ब किया तो चुप नहीं रहेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही