Search

 
 
 

देश के उत्कृष्ट थानों में साहिबगंज के मिर्जाचौकी को सातवां स्थान

 
Ranchi: साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाने को देश में बेहतर थानों की सूची में सातवां स्थान और राज्य का पहला स्थान मिला है. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने सूची जारी की है. इस मौके पर डीआईजी कार्मिक सह तत्कालीन साहिबगंज एसपी नौशाद आलम, तत्कालीन एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा थाना प्रभारी मिर्जा चौकी थाना सहित कई पुलिस पदाधिकारी को झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह सम्मानित करेंगे. 24 जनवरी को सभी को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि देशभर के 80 से अधिक स्थानों का गृह मंत्रालय की ओर से पिछले दिनों निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान वैसे थाने चिन्हित किये गये जिन्होंने बेहतर कामकाज रख रखाव सहित कई बिंदुओं पर अच्छे अंक प्राप्त किये. इसके बाद मिर्जाचौकी थाने को देश के टॉप 10 थानों की सूची में शामिल किया गया. इसे भी पढ़ें-जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-cgl-exam-download-admit-card-from-21st-january/">जेएसएससी

(CGL) परीक्षाः 21 जनवरी से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही