Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम पर की गयी टिप्पणी पर मीसा भारती ने दी सफाई, बोलीं-मीडिया ने बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश

Patna :  राजद नेत्री और पाटलिपुत्र से लोकसभा प्रत्याशी मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गयी अपनी विवादास्पद टिप्पणी पर सफाई दी है. मीसा भारती ने कहा है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश है. उन्होंने कहा कि मीडिया भाजपा का एजेंडा सेट कर रहा है. देश की जनता के सामने यह नहीं चलेगा. सफाई देते हुए भारती ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिप्रेक्ष्य में मैंने कहा था कि अगर हमारी सरकार केंद्र में सत्ता में आती है तो जो लोग भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मीसा ने हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता पक्ष में जो लोग हैं, भाजपा या प्रधानमंत्री, उनके पास मुद्दा क्या है? क्या वे महंगाई और बेरोजगारी पर बात कर रहे हैं?

केंद्र में सरकार बनी तो प्रधानमंत्री और भाजपा नेता जेल के अंदर होंगे

दरअसल मीसा भारती मनेर में चुनाव प्रचार कर रही थीं. इस दौरान मीडिया ने मीसा भारती से पीएम मोदी के इंडिया ब्लॉक पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाने पर सवाल किया. जिसपर मीसा भारती ने जवाब दिया कि जो इंडिया गठबंधन है वो 30 लाख रोजगार दे रहा है, उसमें उनको तुष्टिकरण दिख रहा है. किसानों की आय दोगुनी करने और एमएसपी लागू करने की बात कर रहे हैं तो इनको तुष्टिकरण लग रहा है. आज बेटे के लिए वोट मांगने गये थे. परिवारवाद पर क्यों नहीं बोलेहैं? मुंह बंद हो गया प्रधानमंत्री जी का? इलेक्टोरेल बॉन्ड पर कौन जवाब देगा? आगे कहा कि जब बिहार आते हैं वो हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं. जानते हैं कितना बड़ा भ्रष्टाचार है? अगर देश की जनता ने कहीं हमें मौका दे दिया इंडिया गठबंधन को तो प्रधानमंत्री से लेकर जितने भी भाजपा नेता हैं, वो जेल के अंदर बंद होंगे.

पीएम पर दी गयी विवादित टिप्पणी वाले सवाल पर बचते नजर आये तेजस्वी

मीसा भारती की प्रधानमंत्री को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी पर जब मीडिया ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सवाल किया तो वो बचते नजर आये थे. उन्होंने कहा था कि किसी ने किसी और के बारे में क्या कहा है, उस पर बोलने की मुझे क्या जरुरत है. हमें मुद्दों पर बात करनी चाहिए.

मीसा के बयान पर विजय सिन्हा ने किया था पलटवार

इधर मीसा भारती का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया था.  बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मीसा भारती के बयान पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि यही लोग हैं जो कभी चपरासी क्वार्टर में रहते थे. आज बड़े-बड़े महलों के मालिक हैं. आखिर चपरासी क्वार्टर में रहने वाले लोग इतनी बड़ी संपत्ति के मालिक कैसे बन गये? आगे कहा कि एक-एक चीज का हिसाब देना होगा. कौन जेल में होगा यह चुनाव के बाद पता चलेगा. मीसा और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इतना तो साफ है कि यह डरे हुए लोगों की आवाज है. विजय सिन्हा के अलावा भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने भी मीसा भारती की प्रधानमंत्री पर की गयी विवादित टिप्पणी की आलोचना की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही