Search

 
 
 

मीसा भारती ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, डिप्टी सीएम का पलटवार, चुनाव के बाद पता चलेगा कौन जेल में होगा

 
  • इंडिया ब्लॉक को मौका दिया तो पीएम समेत सारे बीजेपी नेता जेल के अंदर होंगे
Patna :   राजद नेत्री और पाटलिपुत्र से लोकसभा प्रत्याशी मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा कि चुनाव के बाद जनता ने अगर इंडिया ब्लॉक को मौका दिया तो पीएम समेत सारे बीजेपी नेता जेल के अंदर होंगे. मीसा भारती के इस बयान के बाद बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मीसा भारती के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यही लोग हैं जो कभी चपरासी क्वार्टर में रहते थे. आज बड़े-बड़े महलों के मालिक हैं. आखिर चपरासी क्वार्टर में रहने वाले लोग इतनी बड़ी संपत्ति के मालिक कैसे बन गये? आगे कहा कि एक-एक चीज का हिसाब देना होगा. कौन जेल में होगा यह चुनाव के बाद पता चलेगा. मीसा और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इतना तो साफ है कि यह डरे हुए लोगों की आवाज है.

मनेर में पीएम के मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप वाले सवाल पर

दरअसल मीसा भारती मनेर में चुनाव प्रचार कर रही थीं. इस दौरान मीडिया ने मीसा भारती से पीएम मोदी के इंडिया ब्लॉक पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाने पर सवाल किया. जिसपर मीसा भारती ने जवाब दिया कि जो इंडिया गठबंधन है वो 30 लाख रोजगार दे रहा है, उसमें उनको तुष्टिकरण दिख रहा है. किसानों की आय दोगुनी करने और एमएसपी लागू करने की बात कर रहे हैं तो इनको तुष्टिकरण लग रहा है. आज बेटे के लिए वोट मांगने गये थे. परिवारवाद पर क्यों नहीं बोलेहैं? मुंह बंद हो गया प्रधानमंत्री जी का? इलेक्टोरेल बॉन्ड पर कौन जवाब देगा? आगे कहा कि जब बिहार आते हैं वो हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं. जानते हैं कितना बड़ा भ्रष्टाचार है? अगर देश की जनता ने कहीं हमें मौका दे दिया इंडिया गठबंधन को तो प्रधानमंत्री से लेकर जितने भी भाजपा नेता हैं, वो जेल के अंदर बंद होंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही