Search

 
 
 

पूर्णिया: बदमाशों ने छठ घाट को किया बर्बाद, प्रशासन अलर्ट

 
Purnia: बदमाशों ने छठ घाट पर हमला कर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. उन्होंने घाट पर लगाए गए केले के थंब को तोड़ दिया. वहां रखी पूजा सामग्री को फेंक दिया. इस घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई. वहीं लोगों में आक्रोश है. घटना बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ पंचायत के माला गांव की है. वहीं छठ व्रतियों ने इस घटना के लिए गांव के मनचलों और बदमाशों को जिम्मेदार ठहराया है. छठ व्रतियों ने कहा कि वे लोग संध्या अर्घ्य के बाद अपने घर लौट रहे थे. उसी बीच रास्ते में मौजूद सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने में जुटे कुछ शरारती तत्वों ने छठ घाट पर हमला बोल दिया. हालांकि इसमें व्रतियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया. सुबह अर्घ्य देने जब लोग पहुंचे तो जगह बर्बाद हो चुका था. घाट पर उनके खड़े होने की जगह भी नहीं बची थी. घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी, एसपी और डीसीएलआर घटनास्थल पर पहुंचे. बायसी अनुमंडल के डिप्टी कलेक्टर और डीएम के अलावा एसपी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. दूसरी ओर छठ व्रतियों में आक्रोश है. निर्जला उपवास करने वाले श्रद्धालु छठ घाट की हालत देखकर रोने लगे. पुलिस मौके पर पहुंच कर कैंप कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन कार्रवाई करने में पीछे हट रहा है. पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई कर तुरंत उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए. इसे भी पढ़ें - सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-rahul-gandhi-said-bjp-wants-to-snatch-everything-from-tribals-like-water-forests-land/">सिमडेगा

: राहुल गांधी ने कहा, भाजपा आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन सब कुछ छीनना चाहती है…  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही