Search

 
 
 

Dhanbad News: मंदिर जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

जिले में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के चिरागोड़ा श्मशान रोड का है. जहां धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने मंदिर जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के चिरागोड़ा श्मशान रोड का है. जहां धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने मंदिर जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार पीड़िता ललिता ठाकुर सोमवार की शाम को धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मंदिर जा रही थीं. इसी दौरान चिरागोड़ा श्मशान रोड पर बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया.वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए.

 

ललिता ठाकुर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन दोनों तेजी से भाग निकले. उन्होंने बताया कि दोनों युवक देखने में सभ्य और अच्छे घर-परिवार के लग रहे थे जिससे उन्हें उन पर कोई संदेह नहीं हुआ.

 

घटना की सूचना पास के थाना को दी गई . सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही